अज्ञात बदमाशों ने प्रधान प्रतिनिधि को मारी गोली, वाराणसी ट्रामा सेन्टर रेफर

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 28, 2022
359

By : विवेक सिंह

जमानिया : (गाजीपुर)  स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महेवा चट्टी से पश्चिम तरफ स्थित नहर पुलिया के पास सोमवार की सुबह करीब 7 बजे अज्ञात बदमाशों ने चितवनपट्टी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को गोली मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोग जिला अस्पताल ले गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चतावनपट्टी प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव महेवा गांव स्थित महेश्वर धाम मंदिर से भगवान शंकर का दर्शन कर वापस बाइक से घर लौट रहे थे। वह महेवा चट्टी से पश्चिम तरफ स्थित नहर पुलिया के पास पहुंचे तभी अज्ञात बाइक सवार  बदमाशों ने  प्रधान प्रतिनिधि को गोली मारकर फरार हो गये। गोली दाहिने तरफ सीने के पास लग गई, जिससे वह गम्भीर रुप घायल हो गये। गोली आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचना देकर जिला अस्पताल ले गये। जहाँ गम्भीर हालत को देख चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।सूचना पाकर करीब एक घंटा बाद घटना स्थल  पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?