विधानसभा चुनाव में गाजीपुर की सातों विधानसभा सीटों पर सपा ने जीत का लहराया पंचम

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 11, 2022
224

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में  एक तरफ जहां अधिकांश जनपदों में जहूराबाद, वहीं गाजीपुर जनपद में बीजेपी का खाता नहीं खोल सकी। जिले की सातों विधानसभा में कमल को रौंदते हुए साइकिल पूरी रफ्तार से दौड़ी।और गाजीपुर विधानसभा चुनाव में सपा ने सातो सीटों पर अपनी जीत का  लहराया परचम।


जमानीया विधानसभा में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वदी भाजपा के सुनीता सिंह को 22145 मतो से पराजित कर दिया है।

मुहम्‍मदाबाद विधानसभा में सपा के युवा प्रत्‍याशी शोएब उर्फ मन्‍नू अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वदी भाजपा के अलका राय को 17596 मतो से पराजित किया।

जखनियां विधानसभा में सपा-गठबंधन सुहेलदेव के प्रत्‍याशी वेदी राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वदी बनवारी को 36865 मतो से पराजित किया।

सैदपुर विधानसभा में सपा प्रत्‍याशी अंकित भारती ने अपने निकटतम प्रतिद्वदी भाजपा गंठबं के प्रत्‍याशी सुभाष पासी को 35 हजार 294 मत से पराजित किया।

जंगीपुर विधानसभा में सपा के प्रत्‍याशी वीरेंद्र यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वदी भाजपा के रामनरेश कुशवाहा को 35063 मतो से पराजित कर किया।

सदर विधानसभा में सपा प्रत्‍याशी जैकिशन साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वदी भाजपा के संगीता बलवंत को 1692 मतो से पराजित कर दिया है।

जहूराबाद ,जिले की बहुचर्चित हॉट  सीट जहूराबाद विधानसभा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व गठबंधन प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर ने अपने निकटतम प्रतिदवदी भाजपा के कालीचरण को 45231 मतो से पराजित कर दिया है‌।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?