संत कबीर नगर की तीनो सीटें भगवामय

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 10, 2022
275

 By : नवनीत मिश्र

संत कबीर नगर : जिले में एक बार फिर सभी 3 सीटें भगवामय हो गई। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अंकुर राज तिवारी, धनघटा विधानसभा से भाजपा के गणेश चौहान और मेंहदावल विधानसभा से भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी अनिल त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है।ज्ञात हो कि नव निर्वाचित विधायक अंकुर राज व गणेश चौहान पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ें हैं तो अनिल त्रिपाठी विगत चुनाव में   निकटतम प्रतिद्वंदी रहे।  नव निर्वाचित विधायकों को भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्वगण सांसद इन्द्रजीत मिश्र व अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, सांसद ई0प्रवीण निषाद, युवा नेता वैभव चतुर्वेदी, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, एडवोकेट विशाल कुमार श्रीवास्तव, मंत्री दुर्गा पाण्डेय, ई०अरूण गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव(मनोनीत सभासद), प्रवीण गुप्ता, सुजित गुप्ता, अत्रेश श्रीवास्तव समेत अनेक लोगों ने जीत की बधाई दी है। एक अन्य समाचार के अनुसार भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रांत संयोजक रामकुमार सिंह के नेतृत्व में लोगों ने नव निर्वाचित सभी विधायकों व प्रदेश में पुन: भाजपा सरकार बनाने पर योगी-मोदी को बधाई दी जनता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरविंद विक्रम चौधरी, शिवेन्द्र सिंह, विनय कान्त मिश्र, शशिमौलि पाण्डेय, अष्टभुजा सिंह, डॉ0सोनी सिंह, अनिता सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने हर्ष वक्त करते हुए बधाई दी है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?