नदीम जावेद के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 01, 2022
244

 By : मो, हारुन

जौनपुर :  डबल इंजन की सरकार का एक इंजन लखनऊ में तो दूसरा इंजन दिल्ली में सीज होगा, BJP की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

जौनपुर में सातवें चरण में मतदान होगा। कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के पक्ष में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्ण और सचिन पायलट पहुंचे। इस दौरान सचिन पायलट ने बताया कि डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन फेल होंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का मुख्य चेहरा प्रियंका गांधी हैं पहला इंजन लखनऊ दूसरा दिल्ली में होगा सीज मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सीज होने जा रहा है। पहला इंजन लखनऊ में तो दूसरा दिल्ली में सीज होगा। बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। डबल इंजन की सरकार ने डबल तरीके से जनता को परेशान किया जाए। महंगाई, बेरोजगारी और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। पायलट ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने 5 साल तक जनता को परेशान किया है। बेटियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया गया है। छात्रों को रोजगार के नाम पर पीटा गया है। इस दौरान पूरा विपक्ष गायब था। प्रियंका गांधी ने सड़क पर संघर्ष किया है। चुनाव के समय नेता घरों से निकल पड़े लेकिन संघर्ष के समय प्रियंका गांधी सड़कों पर थी। हाथरस जैसी घटनाएं इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यूपी का चेहरा प्रियंका गांधी हैं। सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णन जौनपुर में कई जगहों पर जनसभा को संबोधित किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?