पूर्व मंत्री के काफिले की गाड़ी दुघर्टनाग्रस्त, चालक गम्भीर रूप से घायल

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 01, 2022
191

By : विवेक सिंह

सेवराई : (गाजीपुर) गोड़सरा गांव के कैथी मार्ग पर मंगलवार की शाम पूर्व मंत्री के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।आसपास मौजूद लोगों ने घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।

गहमर थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव के पश्चिम बलुआ फील्ड के पास ओमप्रकाश राजभर के सभा से आ रहे लोगो को पहुंचा कर लौट रही फार्च्यूनर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में वाहन चला रहा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। गौरतलब हो कि जमानिया विधानसभा में राजभर समुदाय के वोट को सहेजने के उद्देश्य से भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का क्षेत्र के फूली गांव में कार्यक्रम आयोजित थी। जिसमे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के सैकड़ो समर्थक गए हुए थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद कुछ समर्थकों को छोड़ने के लिए पूर्व मंत्री के काफिले की फार्च्यूनर गोड़सरा गांव आई हुई थी। समर्थकों को छोड़कर लौटते समय गोड़सरा कैथी मार्ग पर बलुआ फील्ड के पास अनियंत्रित होकर दीवाल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास मौजूद लोगों द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?