पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष ने की बैठक ,भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व वस्त्र पहनाकर किया स्वागत

By: Khabre Aaj Bhi
Feb 26, 2022
175


सेवराई : (गाजीपुर)भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने भदौरा में एक बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान पूर्व ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सहित अन्य कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और राष्ट्रगान से की गई। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर एवं वस्त्र पहनाकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई  का स्वागत सम्मान किया सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव कमर कस कर लड जाने की बात कही गई। इस बार  भाजपा पुनः बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। आप सभी भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। लोकतंत्र के इस महायुद्ध में आप लोग अपना सहयोग प्रदान करते हुए भाजपा के हाथों को मजबूत करें। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहां की जो लोग यह कह रहे हैं । कि समाजवादी लहर चल रही है वह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है। और वह इस खुशमिजाजी में है कि सपा सरकार बना रही हैं। जबकि हकीकत यह है कि इस बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की दोबारा सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव के विफल योजनाओं के नतीजे ही भाजपा द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे योजना को पूरा किया गया और उसका उद्घाटन भी हुआ। एक सवाल के जवाब में कहा कि अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना ओमप्रकाश राजभर जी का काम है। भगवान की कृपा रही तो एक भी विधानसभा भवन नहीं जीत पाएंगे। छुट्टा पशुओं के बारे में बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक गांव में गौशाला  बनाए जाएंगे जिसका क्रियान्वयन राज्य सरकार के देखरेख में किया जाएगा। मैं खुद पार्टी कार्यकर्ता के होने के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर रहा हूँ।

इस मौके पर धर्मेंद्र कुशवाहा, सुनील यादव, परीक्षित सिंह, कमलेश कुशवाहा, बेचन कुशवाहा, मुन्ना सिंह, मिस्बाह खान मोनू, साहिर, अनिल यादव, शकील खान, अनिल कुशवाहा, हेसामुद्दीन खान, लाभार्थी प्रमुख, श्रीकांत कुशवाहा, दीपक कुशवाहा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?