सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दर्द से कराहती रही प्रसव पीड़ित महिला

By: Khabre Aaj Bhi
Feb 24, 2022
168

सेवराई : (गाजीपुर )भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला स्टाफ नर्स के ना रहने के कारण करीब 1 घंटे तक दर्द से कराहती रही प्रसव पीड़ित महिला।
जानकारी अनुसार सेवराई तहसील के गोड़सरा गांव निवासी 25 वर्षीय सरिता देवी पत्नी अजय कुमार को गुरुवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। आनन-फानन में परिजन उसे अपने निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले गए। केंद्र पर करीब शाम साढ़े 4 बजे आने के 1 घंटे बाद तक किसी महिला स्टाफ नर्स अथवा चिकित्सक के ना आने से प्रसव पीड़ित महिला करीब 1 घंटे तक दर्द से कराहती रही। सरकार द्वारा प्रसव पीड़ित महिलाओं के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन सरकार के नुमाइंदे कर्मचारी कमीशन खोरी के चलते खुद सिस्टम का बंटाधार करने पर लगे हुए हैं। बेबस परिजन अपने मरीजों को निजी नर्सिंग होम में महंगे इलाज कराने को विवश हो रहे हैं।प्रभारी डॉ धनंजय आनंद ने बताया कि महिला स्टाफ का पैर टूट जाने के कारण एक अन्य महिला स्टाफ को नियुक्त किया गया था लेकिन उनके घर पर शादी होने के कारण अस्पताल पर कोई नहीं था। इस बाबत एसीएमओ डॉ डीपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस तरह की लापरवाही कतई क्षम्य नहीं है। संबंधित केंद्र प्रभारी को निर्देशित कर सीएससी पर 24 घण्टे महिला स्टाफ की तैनाती के लिए निर्देशित किया गया है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?