34 वी फेडरेशन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शिवम उपाध्याय का चयन

By: Khabre Aaj Bhi
Feb 18, 2022
272

गाजीपुर : जनपद का प्रसिद्ध शहीदी गांव शेरपुर पूरे भारत में वॉलीबॉल के लिए प्रसिद्ध है  क्षेत्रवासियों को उस वक्त काफी खुशी मिली जब यह मालूम हुआ 34वी फेडरेशन कप बालीबाल प्रतियोगिता खेला जा रहा 15 फरवरी से 21 फरवरी तक उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में खेला जा रहा हैl और उसमें भाग लेने के लिए जनपद के भांवरकोल ब्लाक अंतर्गत शेरपुर कला गाव निवासी  शिवम उपाध्याय का चयन हुआ है। इस पर उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई  है। शिवम उपाध्याय इससे पहले 70 वी सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप बालीबाल में आसाम की टीम का नेतृत्व किया था।उक्त जानकारी के अनुसार देश की कुल शीर्ष आठ टीम भाग लेती है। इस खबर से वॉलीबॉल खिलाड़ियों में काफी उत्साह बढ़ गया है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?