प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया 137 वां कांग्रेस स्थापना दिवस

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 28, 2021
131

महाराष्ट्र से अधिक से अधिक लोग कांग्रेस सदस्यों का पंजीकरण करें 


मुंबई : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस पूरे राज्य में मनाया गया। पूर्व मंत्री और प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कांग्रेस पार्टी मुख्यालय तिलक भवन में झंडा फहराया। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष विलास औटाडे, प्रदेश उपाध्यक्ष चारुलता टोकस, प्रदेश महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे, प्रदेश संघ महासचिव देवानंद पवार,प्रमोद मोरे,महासचिव राजन भोसले,राजेश शर्मा, मुनाफ हकीम, किसान कांग्रेस श्याम पांडे,सचिव राजाराम देशमुख व पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए नसीम खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 137 वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है। कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान दिया है और आजादी के बाद भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नसीम खान ने लोगों से कांग्रेस की विचारधारा को जमीनी स्तर पर फैलाने और चल रहे कांग्रेस सदस्य पंजीकरण में महाराष्ट्र से अधिक से अधिक सदस्यों को पंजीकृत करने की अपील किया । 


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?