प्रधानाचार्य के हमलावरो की गिरफ्तारी न होने से शिक्षक समुदाय आन्दोलित,शिक्षक विधायक ध्रुव चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व गिरफ्तारी देने कलेक्ट्रेट पहुंचे

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 22, 2021
286

संत कबीर नगर : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर गोरखपुर फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह के ऊपर प्राणघातक हमला करने वाले अभियुक्तों की अब-तक गिरफ्तारी न होने से आन्दोलित जिले का शिक्षक समुदाय संघ के जिला अध्यक्ष हरिबख्श सिंह की अध्यक्षता एक दिवसीय धरने पर रहा। धरने में प्रधानाचार्य परिषद, अरबिया मदरसा, प्राथमिक शिक्षक संघ एवं वित्तविहीन शिक्षक संघ व संस्कृत शिक्षक संघ सम्मिलित रहा। ्धरना में लिए गए निर्णय के क्रम में सभी शिक्षक स्वतः अपनी गिरफ्तारी शिक्षक विधायक के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। जहाँ उप जिलाधिकारी खलीलाबाद एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने संगठन के समक्ष कहा कि हमें 28 एवं 29 दिसम्बर तक का समय दिया जाए। हम अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे।  इस पर विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि यदि 28-29 दिसम्बर तक अभियुक्तों गिरफ्तारी नहीं होती है। तो गोरखपुर-बस्ती मंडल का संपूर्ण शिक्षक समुदाय 1 जनवरी 2022 को स्वतः अपनी गिरफ्तारी देगा।  जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला व पुलिस प्रशासन, संत कबीर नगर की होगी। इस अवसर पर अवध नारायण मिश्रा जिला मंत्री संत कबीर नगर, बृजेश सिंह उपाध्यक्ष संतकबीरनगर, योगेंद्र सिंह उपाध्यक्ष संत कबीर नगर, अभिषेक सिंह मीडिया प्रभारी संत कबीर नगर, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, संत मोहन त्रिपाठी, अरुण ओझा, शिवपाल सिंह मण्डलीय अध्यक्ष बस्ती, गिरीश चंद्र चौबे जिला मंत्री बस्ती, डॉक्टर विकास भट्ट उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी बस्ती श्रीकांत कार्यकारी सदस्य बस्ती, ज्ञानेश्वर राय मण्डलीय महामंत्री गोरखपुर, डॉ० दिग्विजय नाथ पांडे अध्यक्ष गोरखपुर, श्याम नारायण सिंह जिला मंत्री गोरखपुर, अंबिका देवी अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ संत कबीर नगर, गंगा प्रसाद यादव संरक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ संत कबीर नगर, योगेश कुमार शुक्ला मंडलीय मंत्री प्रधानाचार्य परिषद बस्ती, मुजीबुउल्ला खान प्रधानाचार्य नेशनल इंटर कॉलेज व डॉ० संतोष सिंह प्रधानाचार्य, ध्रुव चंद पाठक अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद संत कबीर नगर, ब्रह्मदेव सिंह अध्यक्ष माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ संत कबीर नगर, सहित गोरखपुर-बस्ती मंडल के विभिन्न जनपदों के अन्य पदाधिकारी गण एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे ।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?