किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत को और मजबूत बनाओ, भाजपा हराओ, यूपी बचाओ, भाकपा ( माले) को मजबूत बनाओ

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 14, 2021
221

 


By : खान अहमद जावेद

गाजीपुर : किसान- मजदूर संदेश यात्रा शुरू भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( माले) के कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा हराओ,यूपी बचाओ, भाकपा (माले) को शक्तिशाली बनाओ, नारे के साथ डाक्टर भीमराव अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू आत की । इस अवसर पर किसान - मजदूर संदेश यात्रा में शामिल साथियों को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि इतिहास के महत्वपूर्ण सवाल सड़कों पर जनसंघर्षों में ही हल  होते हैं भाकपा (माले) के दिवंगत महासचिव कामरेड विनोद मिश्रा के शब्द एक बार फिर सही साबित हुए हैं।कोविड महामारी की आड़ में मोदी सरकार ने संसद में तीन काले कृषि कानूनों को धोखाधड़ी से पास करवा लिया। इनके जरिए खेती को बड़ी प्राइवेट कंपनियों के हवाले करने की कोशिश की। लेकिन किसानों ने आन्दोलन को पूरे एक साल चलाकर इतिहास रच दिया। किसान आंदोलन पर लगातार हमलों और बदनाम करने की तमाम कोशिशों के बावजूद किसान डटे रहे। अंततः मोदी सरकार को इस कानून को पूरी तरह वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया। मोदी सरकार को अंदाजा हो गया कि इस आन्दोलन में कारपोरेट हमले का मुंह मोड़ देने की ताकत है। किसान आंदोलन को भी समान नागरिकता और अधिकारो के लिए चलने वाले ऐतिहासिक शाहीन बाग आन्दोलन से प्रेरणा मिली थी। सरकार ने क्रूर जनविरोधी नीतियों को लागू कर सार्वजनिक सम्पत्तियो को एक तरफ से बेच डाला। लेकिन इस साल का अंत ऐतिहासिक संघर्ष की सफलता से हो रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि आइये हम सब अपनी पुरी ताकत लगाकर विधानसभा चुनावों को ताकतवर जनांदोलन में तब्दील कर दे। और फासीवादी ताकतों को पीछे धकेल दे।कार्यक्रम को अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद सीपीआई जिला सचिव अमेरिका यादव,इनौस जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, योगेन्द्र भारती,मिलनकुमार , राजेश वनवासी, सत्येन्द्र कुमार, राजेश एकलव्य,एकराम त्रिलोकी कुशवाहा ने सम्बोधित किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?