फाउंडेशन के तत्वाधान मे अभ्युदय कैंसर मुफ्त भारत अभियान

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 13, 2021
288


By : Khan Ahmad Jawaid

लखनऊ : स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में दिनांक 13 दिसंबर 2021 को लखनऊ के अटल चौक,हजरत गंज चौराहे पर अभ्युदय कैंसर मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया।इसका उद्देश्य भारत देश से कैंसर की जड़ को पूरे तरह से समाप्त करना है।यह अभियान पूरे 2 साल से उत्तर प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में समय समय पर चलाया जा रहा है। हजरतगंज पर आयोजित इस अभियान में संस्था की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी, महासचिव ज्ञान तिवारी,संस्था की  ब्रांड एंबेसडर नीमा पंत, डाइटीशियन अर्चना सिंहा,नबील हेल्थ केयर सेंटर,लखनऊ के वरिष्ठ कैंसर स्पेश्लिस्ट डॉक्टर एन॰ए॰सिद्दीकी जी,संस्था की प्रभारी अंशिका शुक्ला,सौम्या सिन्हा,अतुल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग अटल चौक, हजरतगंज चौराहे के समझ ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे! इस जागरुकता अभियान में तमाम नागरिकों को जागरुक गया! जागरुकता अभियान मे वरिष्ठ कैंसर स्पेश्लिस्ट डॉक्टर एन॰ए॰ सिद्दीकी जी के कैंसर कैसे होता है,किसको हो सकता है,हमें इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए इन सबके बारे मे विस्तृत तौर जानकारी दी !

कैंसर के बारे मे संस्था की ब्रांड एम्बेसडर नीमा पंत और संस्था की अध्यक्ष ने भी जागरुकता के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी दी और महासचिव ज्ञान तिवारी ने बताया कि  ऐसे अभियान समय समय पर चलाया जायेगा ।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?