
नवी मुंबई : पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जवाबदारी है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सीबीडी कन्झ्युमर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी की ओर से रविवार, 09 अगस्त 2026 को सीबीडी बेलापुर स्थित आदिवासी भवन परिसर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
‘सहकार से समृद्धि की ओर’ की विचारधारा के साथ कार्यरत सोसायटी द्वारा प्रतिवर्ष पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया गया तथा नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील की गई।

सीबीडी कन्झ्युमर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी ने सहकारिता क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को भी प्रभावी ढंग से निभाया है। समाजहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोसायटी द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय हैं।
कार्यक्रम में मा. नगरसेवक श्री अशोक गुरखे, नगरसेविका सौ. सुरेखा नरबागे, नगरसेवक श्री कुलदीप सुरी, सोसायटी के पदाधिकारी, सदस्य तथा परिसर के ज्येष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान के माध्यम से ‘हरित नवी मुंबई’ के निर्माण का संकल्प और मजबूत हुआ है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

