Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी, गाजीपुर में 23 अक्टूबर को मतदान

October 22, 2026

1940 से शिक्षा की अलख जगा रहा एसकेबीएम इंटर कॉलेज, नए प्रवेश द्वार से मिली नई पहचान

October 21, 2026

स्नातक प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह ने गाजीपुर में किया सघन जनसंपर्क, अधिवक्ता मतदाताओं से मांगा समर्थन

October 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी, गाजीपुर में 23 अक्टूबर को मतदान
  • 1940 से शिक्षा की अलख जगा रहा एसकेबीएम इंटर कॉलेज, नए प्रवेश द्वार से मिली नई पहचान
  • स्नातक प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह ने गाजीपुर में किया सघन जनसंपर्क, अधिवक्ता मतदाताओं से मांगा समर्थन
  • डॉ. कुँअर नसीम रज़ा सिकरवार ने फीता खोलकर किया भारतीय आवाम पार्टी के गाजीपुर जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन
  • शहीदों के बलिदान को किया नमन, पुलिस लाइन में दी श्रद्धांजलि
  • जौनपुर: कलेक्ट्रेट के सामने महिला ने बच्चों के साथ की आत्मदाह की कोशिश
  • मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
  • कारीगरों की मेहनत से सजा 60 फीट का रावण, तीर लगते ही गूंजा मैदान
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»उत्सव»डॉ. कुँअर नसीम रज़ा सिकरवार ने फीता खोलकर किया भारतीय आवाम पार्टी के गाजीपुर जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन
उत्सव khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

डॉ. कुँअर नसीम रज़ा सिकरवार ने फीता खोलकर किया भारतीय आवाम पार्टी के गाजीपुर जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiOctober 21, 20266 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गाजीपुर : आज जनपद गाजीपुर के रौजा स्थित भारतीय आवाम पार्टी (राष्ट्रीय) के कार्यालय पर एक ऐतिहासिक और गौरवशाली दिन रहा। गोष्ठी की शुरुआत से पूर्व, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कुँअर नसीम रज़ा सिकरवार ने सर्वप्रथम पार्टी के जनपदीय कार्यालय गाज़ीपुर का फीता खोलकर विधिवत शुभारंभ एवं भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया।
कार्यालय उद्घाटन के उपरांत, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा 21 अक्टूबर 1943 को ‘आज़ाद हिंद की अस्थायी सरकार’ की स्थापना की ऐतिहासिक घोषणा के अवसर पर “नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना” विषयक एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. कुँअर नसीम रज़ा सिकरवार ने कहा, “यह नया जनपदीय पार्टी कार्यालय गाजीपुर में जनता की आवाज़ और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का मुख्य केंद्र बनेगा। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना कर दुनिया को यह दिखा दिया था कि भारत अपनी संप्रभुता और आज़ादी के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। आज हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए देश की आंतरिक एकता को मजबूत करना होगा। युवाओं को राष्ट्र निर्माण की इस मुख्यधारा से जुड़कर एक अखंड और सशक्त भारत के सपने को साकार करना चाहिए, जहाँ हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान मिले।”

पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन विक्की ने अपने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वागत के साथ संबोधित करते कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा 21 अक्टूबर 1943 को आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना की घोषणा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का ऐतिहासिक अध्याय है। आज़ाद हिंद फ़ौज में धर्म और समुदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर अनेक मुस्लिम सहित सभी समुदायों के वीरों ने देश की आज़ादी के लिए त्याग और बलिदान दिया। उनका समर्पण हमें याद दिलाता है कि राष्ट्रभक्ति किसी धर्म या जाति की जागीर नहीं, बल्कि हर भारतीय का साझा गौरव है।
नेताजी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए भारतीय आवाम पार्टी (राष्ट्रीय) का संकल्प है कि देश में किसी भी नागरिक के साथ जाति, धर्म, वर्ग या समुदाय के आधार पर भेदभाव और असमानता न हो। प्रत्येक भारतीय को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, न्याय, सम्मान और उन्नति के समान अवसर मिलें। किसान, मजदूर, युवा, महिलाएँ तथा वंचित और पिछड़े वर्ग राष्ट्र निर्माण में बराबरी के भागीदार बनें।
आज देशवासियों से अपील है कि वे आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत रखें तथा किसी भी विदेशी ताकत या उसके कथित षड्यंत्र के प्रभाव में आए बिना, हर सूचना की सत्यता परखें। नफरत, अफवाह और विभाजनकारी प्रयासों से सतर्क रहते हुए देश की संप्रभुता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव की रक्षा करें।
मैं विशेष रूप से जेन-ज़ी और जेन-अल्फ़ा के युवाओं से आह्वान करता हूँ कि वे अपनी नई सोच, तकनीकी दक्षता और ऊर्जा के साथ आगे आएँ, भारतीय आवाम पार्टी (राष्ट्रीय) से जुड़ें और शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय तथा जनसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
हमारा ध्येय है—राष्ट्र सर्वोपरि, बिना भेदभाव सबको समान अवसर, सर्वसमाज का सम्मान और जनसेवा से सशक्त भारत का निर्माण। नेताजी के आदर्श हमारी प्रेरणा हैं और एकजुट, समतामूलक भारत हमारा संकल्प है।
इस अवसर पर युवाओं को प्रेरित करते हुए सागर सिंह मौर्य ने कहा, “नेताजी का सम्मान, राष्ट्र का उत्थान! युवा जागेगा, भारत आगे बढ़ेगा!”

ज़ेन अल्फ़ा, एलिज़ा भारतवंशी ने कहा कि “नई पीढ़ी ही नए भारत की शक्ति है! नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साहस, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को अपना आदर्श बनाएं। ज्ञान को शक्ति, चरित्र को पहचान और राष्ट्रसेवा को अपना संकल्प बनाएं। जाति-धर्म से ऊपर उठकर हर समाज के उत्थान में भागीदार बनें।
नई पीढ़ी का एक ही अरमान—एकजुट, समरस और सशक्त भारत महान!” वहीं हेलाल सिद्दीक़ी राजन ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा, “नेताजी के साहस और राष्ट्रप्रेम को आत्मसात करें, जाति-धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में जुटें। राष्ट्र सर्वोपरि, युवा शक्ति देश की शक्ति है!”
इसके साथ ही सलीम अंसारी ने भी युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, “नेताजी का अरमान—सशक्त भारत, एकता हमारी ताकत, राष्ट्रसेवा हमारी पहचान! उठो युवाओं, राष्ट्र निर्माण में जुटो!”
प्रमुख लोगों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के विभिन्न वर्गों से आए प्रमुख लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों में सदरुद्दीन अंसारी, जमील अंसारी, तारिक अब्बास सिद्दीकी, आतिफ अंसारी, फखरे आलम बाबू, ज़ियाउलहक़ आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने नेताजी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी, गाजीपुर में 23 अक्टूबर को मतदान

October 22, 2026

1940 से शिक्षा की अलख जगा रहा एसकेबीएम इंटर कॉलेज, नए प्रवेश द्वार से मिली नई पहचान

October 21, 2026

स्नातक प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह ने गाजीपुर में किया सघन जनसंपर्क, अधिवक्ता मतदाताओं से मांगा समर्थन

October 21, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026343

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026324

पुणे में सड़क हादसे में मिर्चा के 18 वर्षीय अब्बास की मौत

September 4, 2026301

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026250
Don't Miss
गाजीपुर

स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी, गाजीपुर में 23 अक्टूबर को मतदान

By khabre aaj bhiOctober 22, 20265

रिपोर्ट: रिजवान अंसारी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 50,283 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 6,194 मतदाता…

1940 से शिक्षा की अलख जगा रहा एसकेबीएम इंटर कॉलेज, नए प्रवेश द्वार से मिली नई पहचान

October 21, 2026

स्नातक प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह ने गाजीपुर में किया सघन जनसंपर्क, अधिवक्ता मतदाताओं से मांगा समर्थन

October 21, 2026

डॉ. कुँअर नसीम रज़ा सिकरवार ने फीता खोलकर किया भारतीय आवाम पार्टी के गाजीपुर जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन

October 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.