Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी, गाजीपुर में 23 अक्टूबर को मतदान

October 22, 2026

1940 से शिक्षा की अलख जगा रहा एसकेबीएम इंटर कॉलेज, नए प्रवेश द्वार से मिली नई पहचान

October 21, 2026

स्नातक प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह ने गाजीपुर में किया सघन जनसंपर्क, अधिवक्ता मतदाताओं से मांगा समर्थन

October 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी, गाजीपुर में 23 अक्टूबर को मतदान
  • 1940 से शिक्षा की अलख जगा रहा एसकेबीएम इंटर कॉलेज, नए प्रवेश द्वार से मिली नई पहचान
  • स्नातक प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह ने गाजीपुर में किया सघन जनसंपर्क, अधिवक्ता मतदाताओं से मांगा समर्थन
  • डॉ. कुँअर नसीम रज़ा सिकरवार ने फीता खोलकर किया भारतीय आवाम पार्टी के गाजीपुर जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन
  • शहीदों के बलिदान को किया नमन, पुलिस लाइन में दी श्रद्धांजलि
  • जौनपुर: कलेक्ट्रेट के सामने महिला ने बच्चों के साथ की आत्मदाह की कोशिश
  • मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
  • कारीगरों की मेहनत से सजा 60 फीट का रावण, तीर लगते ही गूंजा मैदान
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»मुंबई»टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता
मुंबई khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiOctober 19, 20269 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जुहू में सरेशाम वारदात से मचा हड़कंप, ड्राइवर समेत दो घायल; हमलावरों की तलाश में पुलिस की 15 टीमें, सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने के दावे की भी पड़ताल

मुंबई :  मायानगरी मुंबई में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जुहू इलाके में हुई इस वारदात में अभिनेता बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। हमलावरों की तलाश और वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए करीब 15 पुलिस टीमें जुटी हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना शाम करीब सात बजे हुई। टाइगर श्रॉफ एक निजी कार्यक्रम से निकलकर अपनी गाड़ी से जा रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाईं।

“डीसीपी डॉ. मोहित कुमार गर्ग के अनुसार, अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं। फायरिंग में उनके ड्राइवर फिरदोस के हाथ में चोट आई है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है, जबकि दूसरे घायल चौहान को अस्पताल में भर्ती कराया गया  है।”

सीसीटीवी और फॉरेंसिक साक्ष्यों से सुराग की तलाश

वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने अभी तक फायरिंग में चली गोलियों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांचकर्ताओं की कोशिश है कि हमलावरों के आने-जाने के रास्ते, उनकी पहचान और वारदात के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके।

सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता भी जांच के घेरे में

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट सामने आई है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा करने वालों ने हमले की जिम्मेदारी लेने की बात कही है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां पोस्ट की सत्यता और संभावित आपराधिक कनेक्शन की पड़ताल कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त से ली जानकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त से बात कर घटना की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि अभिनेता को पहले कोई धमकी मिली थी या नहीं। फिलहाल जांच का मुख्य फोकस हमलावरों की पहचान, उनकी गिरफ्तारी और फायरिंग के पीछे की असली वजह का पता लगाने पर है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

महाराष्ट्र में दवा निर्माण क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार के लिए अनुकूल माहौल

October 20, 2026

दलित पैंथर संगठन मे नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान एवं पदनियुक्ति समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

October 19, 2026

ट्रेन से कटकर दिव्यांग की मौत

October 19, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026343

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026324

पुणे में सड़क हादसे में मिर्चा के 18 वर्षीय अब्बास की मौत

September 4, 2026301

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026250
Don't Miss
गाजीपुर

स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी, गाजीपुर में 23 अक्टूबर को मतदान

By khabre aaj bhiOctober 22, 202611

रिपोर्ट: रिजवान अंसारी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 50,283 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 6,194 मतदाता…

1940 से शिक्षा की अलख जगा रहा एसकेबीएम इंटर कॉलेज, नए प्रवेश द्वार से मिली नई पहचान

October 21, 2026

स्नातक प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह ने गाजीपुर में किया सघन जनसंपर्क, अधिवक्ता मतदाताओं से मांगा समर्थन

October 21, 2026

डॉ. कुँअर नसीम रज़ा सिकरवार ने फीता खोलकर किया भारतीय आवाम पार्टी के गाजीपुर जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन

October 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.