
नवी मुंबई : नवी मुंबई भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटील ने तुर्भे मंडल प्रभारी पद की जिम्मेदारी परिवहन समिति सदस्य राजेश राय को सौंपी है। इस अवसर पर कोकण विभाग कार्यालय प्रमुख अभिजीत पेंडणेकर विशेष रूप से उपस्थित थे।
जिम्मेदारी मिलने के बाद राजेश राय ने कहा कि डॉ. राजेश पाटील और नवी मुंबई प्रभारी शशिकांत कांबळे ने उन पर विश्वास जताते हुए तुर्भे मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने इस अवसर के लिए अपने सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

राजेश राय ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि पार्टी और राष्ट्र की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित भाव से लगातार काम करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने अपने वरिष्ठ नेताओं से निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग मिलने की उम्मीद जताई।

