
नवी मुंबई : वाशी सेक्टर-17 स्थित भाजी मार्केट के पास जावली रिक्शा स्टैंड के रिक्शा चालकों की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। समारोह में वाशी विभाग के उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना शाखा प्रमुख दिलीप चरवड के हाथों ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर उपशाखा प्रमुख दिलीप पिलाने सहित रिक्शा चालक एवं बड़ी संख्या में देशप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश के प्रति अपने सम्मान और प्रेम का प्रदर्शन किया।


