पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू कि मनाया गया जयंती

By: Izhar
Nov 14, 2021
213

सेवराई : स्थानीय तहसील क्षेत्र के गहमर में कांग्रेश कैंप कार्यालय पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष  पंडित लक्ष्मी कांत उपाध्याय जी के अध्यक्षता में देश के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का चित्र पर  माल्यार्पण कर जयंती मनाया गया । बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मोहम्मद याहिया खाने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के महान सवतंत्रता संग्राम एवं आधुनिक भारत के निर्माता  थें।पंचवर्षीय योजनाएं लागू करने वाला एक संपूर्ण संपूर्णता संपन्न राष्ट्र के निर्माण में नेहरु जी का अहम योगदान रहा है। दुनिया में गुट निरपेक्ष आंदोलन के निर्माण में भी महाशक्तियों के खिलाफ नेहरु जी ने पूरे दुनिया की जनता को शांति का संदेश देने का काम किया है । वर्तमान समय में देश की भूखी नंगी जनता आज आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की तरफ देख रही है। जिसने हरित क्रांति के माध्यम से मुल्क का पेट भरने का काम किया था ।  बैठक में मुख्य रूप से बाल्मिक सिंह गहमरी, इरफान खान, विमलेश सिंह, शिवनाथ रावत, पायलट वीरेंद्र राम, सरफराज खान ,आदि लोग मौजूद रहें । संचालन विमलेश सिंह गहमरी ने किया।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?