लखीमपुर में किसानों के जनसंहार के दोषी केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तार करो :एसकेएम

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 27, 2021
283


By. खान अहमद जावेद

 लखीमपुर:  लखीमपुर में किसान जनसंहार के दोषी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को मंत्री मंडल से बर्खास्त करो, गिरफ्तार कर जेल भेजो, उच्च न्यायालय की प्रत्यक्ष निगरानी में एसआईटी से जांच कराओ, लखीमपुर मामले में १२० बी के तहत नामजद आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को गिरफ्तार कर जेल भेजो आदि सवालों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर गाजीपुर जिला मुख्यालय स्थित कामरेड सरजू पांडेय पार्क में धरना- प्रदर्शन  किया गया।

  कामरेड सरजू पांडे पार्क में धरना - प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज २६  अक्टूबर को मोदी सरकार के नेतृत्व वाली एक लापरवाह कारपोरेट समर्थक सरकार के खिलाफ शांतिपुर्ण संघर्ष के ११ महीने पूरा हो रहा है। लेकिन मोदी सरकार किसान आंदोलन की मांगों को अनसुना कर अपना कारपोरेट परस्त, किसान विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। वहीं लखीमपुर में किसानों के जनसंहार के दोषी केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने के बजाय बचाने में लगे हैं।जो१२० बी का नामजद आरोपी है जिसकी जगह जेल में होनी चाहिए।वह मोदी मंत्री मंडल की शोभा बढ़ा रहा है।और निष्पक्ष जांच को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने लखीमपुर किसान जनसंहार की जांच कर रहे एसआईटी प्रमुख डीआईजी के तबादले के कड़े शब्दों में निन्दा  करते हुए कहा, कि न्याय से समझौता होने से पहले जांच की निगरानी  सुप्रीम कोर्ट की द्वारा की जानी चाहिए

फसल की बुवाई का समय है लेकिन डीएपी, यूरिया बाजार से गायब है किसान अपने फसल की बुवाई में खाद के लिए अन्नदाता किसान दर -दर भटक रहा है। उन्होंने उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग उठाई तथा चेतावनी दिया कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर आन्दोलन तेज होगा।

 उन्होंने कहा कि मंहगाई पर लगाम लगाने का वादा करके आई मोदी सरकार में कमरतोड़ मंहगाई से जनता कराह रही है।18 महीने में डीजल की २६ रूपये, पेट्रोल की ३६  रूपए, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चार सौ से बढ़ कर १००० रूपया हो गया है और सरकार कह रही है कि मंहगाई पर लगाना हमारे हाथ में नहीं है ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना वक्त की जरूरत है। अंत में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित तीन सुत्रीय मांग पत्र सक्षम अधिकारी को सौंपा गया।

धरना -प्रदर्शन को सीपीआई जिला सचिव अमेरिका, यादव, माले जिला सचिव रामप्यारे राम, सीपीआई एम जिला सचिव बिजयबहादुर सिंह, योगेन्द्र यादव, मनोज कुशवाहा, नंदकिशोर बिंद, आजाद यादव, मोती प्रधान, योगेन्द्र भारती,राम अवध राम, डाक्टर रामबदन सिंह, रामाश्रय यादव कृषि भूमि बचाओ मोर्चा, सत्येन्द्र कुमार, ईश्वर लाल गुप्ता, उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष जनार्दन राम, प्रमोद कुशवाहा, असगरी बेगम, ने सम्बोधित किया अध्यक्षता अमरनाथ यादव, संचालन मु0 नसीरुद्दीन ने किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?