जातिय संतुलन साधने में विफल रही भाजपा, ब्राह्मणों में आक्रोश

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 19, 2021
264

संत कबीर नगर:  भारतीय जनता पार्टी आगमी विधनसभा चुनाव के मद्देनज़र विभिन्न वर्गों को साधने के लिए जगह-जगह प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन व अन्य कार्यकम आयोजित किए जा रहे।

 परंतु भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकारिणी गठन में ब्राम्हण बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र सहजनवाँ में जातीय समीकरण साधने में पार्टी असफल रही।

 पार्टी द्वारा हाल ही में घोषित भाजयुमो की कार्यकारणी में जातिय संतुलन ना बनाते हुए सिर्फ एक ही जाति विशेष के लोगों को पदाधिकारी घोषित किया गया है। जिससे पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में घोर निराशा है।

लाख टके का सवाल है कि आखिर किसके इशारे पर इतनी उपेक्षा की गई। आने वाले दिनों में यदि इसी तरह जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए सम्मान नहीं मिलता है। तो अन्य पार्टियों की तरह भाजपा भी सिर्फ जाति विशेष की पार्टी बनकर रह जाएगी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?