अवैध गांजा के साथ गांजा एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: Izhar
Sep 08, 2021
215

दिलदारनगर : दिलदारनगर थाना पुलिस द्वारा १ किलो २०० ग्राम अवैध गांजा के साथ गांजा एक तस्कर को गिरफ्तार किया  है। पुलिस को  मुखबिर से सूचना के आधार पर क्षेत्र के भक्सी नहर पुलिया के समीप एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने पुछताछ में  रंगीला बिन्द पुत्र रामकृपाल बिन्द निवासी ग्राम मिर्चा पश्चिम पोखरा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर है।पुलिस ने उसके कब्जे से १ किलो २०० ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, उसके विरूद्ध पहले भी कई मुकदमें पंजीकृत हैं।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?