ग्राम प्रधान संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष गायत्री अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 05, 2021
346

By:मोहम्मद शौकत खान

सेवराई : भदौरा विकास खंड परिसर स्थित सभागार मे सोमवार को ग्राम प्रधान संघ की एक बैठक संघ के अध्यक्ष गायत्री अजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं एवं उसके निराकरण को लेकर मंथन किया गया। 

इस बैठक से सम्बोधित करते हुए गायत्री अजय सिंह ने कहाकि प्रधान अपने ग्राम पंचायत अन्तर्गत चलाये जा रहे विकास कार्यो, प्रशानिक आदेशो एवं अन्य प्रकार की समस्याओं को साझा करें, संघ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समस्या के निराकरण का प्रयास करेंगी। कोषाध्यक्ष आजाद खान ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यो के लिए सम्बंधित अधिकारियों के बेजा दवाब नही बर्दाश्त किया जाएगा। सचिवो को ग्राम पंचायतो में जाकर सभी विकास कार्यो के निस्तारण करने होंगे। इस मौके पर अनिल यादव, भोला यादव, अफसाना, सुभाषचंद्र सिंह यादव, शब्बीर अहमद खान, बलवंत सिंह बाला आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?