धामिक अनुष्ठान भोज में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत

By: Izhar
Jun 12, 2018
323

आजमगढ़। जिले से एक गांव में धार्मिक अनुष्ठा न के दौरान भोज के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते आग लग गयी। घटना में चार महिलाओं और दो बच्चियों सहित कुल छह लोगों की मौत हो गयी। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में धार्मिक अनुष्ठाोन के दौरान भोज के लिए खाना बनाते समय गैस में आग लग गई। आग को बढ़ते देख घर में मौजूद लोग ने बगल के कमरे में छिप गये। इस दौरान धुंए से पूरा कमरा भर गया। धुंए से दम घुटने के कारण चार महिलाओं सहित कुल आठ लोग बेहोश हो गये। किसी तरीके से लोगों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्प ताल पहुंचे लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। डाक्टररों ने चार महिलाओं सहित दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। एक किशोरी समेत दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हृदय विदारक घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। बताते चले कि कोटवा गांव में रामताजी देवी 80 वर्ष पत्नीा स्वं. बलेसर ने गुरुमंत्र लिया था। इस उपलक्ष्य में घर पर भोज का आयोजन किया गया था। घर पर काफी संख्याव में रिश्तेलदार और परिचित जुटे हुए थें। घर के अंदर भोज के लिए खाना बनाने के कार्य चल रहा था। दोपहर डेढ़ बजे के आसपास लीक होने के कारण गैस सिलेंडर में आग पकड़ ली। मौके पर भगदड़ मच गयी। अंदर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इससे आग और तेजी से बढ़ने लगी। घर में मौजूद कुछ लोग एक कमरे में छिप गये। लेकिन ये उनके लिए काल साबित हुआ। पूरा कमरा धुंए से भर गया। बाहर आग थी निकलने का कोई रास्ताे नही था। अंदर छिपे लोग बेहोश होकर गिर पड़े किसी तरह आग बुझाई गयी तो अंदर फंसे लोगों को निकाला गया। एंबुलेंस से उन्हेक लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?