दुल्हन ने किया ससुराल जाने से इंकार

By: Izhar
Jun 12, 2018
335

मीर्जापुर में आज लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव से बृजलाल के लड़के की शादी बबुरा भैरोदयाल में प्रभू दयाल की लड़की कुसुम के साथ कल विवाह था। निर्धारित तिथि पर बरात आई और द्वार पूजा हुआ। यहां खुशी के माहौल में शादी की सारी रस्मे पूरी हुई। सुबह आज जब दूल्हा कोहबर में आया तो वहां पर मौजूद सालियों ने उससे हंसी-ठिठोली की बात शुरू कर दीं। दूल्हे को यह ठिठोली नागवार लगने पर वह गठबंधन को छोड़ बाहर चला आया। दुल्हन पक्ष की महिलाओं ने दूल्हे को पागल बताकर विदाई से इन्कार कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में तू तू-मैं मैं शुरू हो गया तो मामला ग्राम प्रधान के यहां पहुंच गया। प्रधान ने दोनों पक्षों को समझाने का पूरा प्रयास किया किन्तु लड़की किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई। अंत में दूल्हे पक्ष को बिना दुल्हन के बरात वापस लेकर जाना पड़ा।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?