पाक्सो एक्ट मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया

By: Izhar
Feb 17, 2021
193

ग़ाज़ीपुर: जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत आज थाना नोनहरा पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। बताया कि ग्राम मिरदादपुर में पीड़िता के साथ हुए बलात्कार से सम्बन्धित अभियुक्त जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। मुखबिर कि सूचना मिला कि  पाक्सो एक्ट मामले का वाछिंत अभियुक्त वाजिदपुर चट्टी से  कहीं भागने की फिराक में वाहन का इन्तजार कर रहा था बिना समय गवाऐ पुलिस  अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इश्वरचन्द पुत्र सियाराम नि॰ग्राम मिरदादपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया ।थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि  रेप के आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना नोनहरा में मु०अ०सं०११ /२१ धारा ३७६,५०४,५०६ भादवि के तथा ३/४  पास्को एक्ट के तहत पहले से ही पंजीकृत था।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?