जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 24, 2020
289


 by : नवनीत मिश्र

संत कबीर नगर : युवा कल्याण विभाग, संत कबीर नगर द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन खलीलाबाद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ० प्रमोद कुमार त्रिपाठी व जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री विनय कुमार चतुर्वेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खण्ड के कलाकारों ने प्रतिभाग किया। जिसमें में लोकगीत, वाद वन्दना, गायन-वादन, लोकनृत्य, हारमोनियम वादक, एकांकी, कत्थक नृत्य आदि विधाओं के बीच प्रतियोगिता हुई। जिसमें सफल युवक-युवतियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।


मुख्य अतिथि डॉ० प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अपना अलग महत्व होता है।प्रतियोगिता में आये समस्त प्रतिभागियों का जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री विनय कुमार चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया एवं सफल संचालन युवा कल्याण अधिकारी खलीलाबाद अभय नाथ त्रिपाठी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री रीतेश त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, नीरज राव, श्रीमती पूनम उपाध्याय,   विनोद मिश्रा, नगेन्द्र सिंह, मनीष त्रिपाठी, उमेश सिंह, दीपक सिंह आदि का विशेष योगदान रहा। 


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?