कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी 222 सीट पर कर्नाटक विधानसभा

By: Khabre Aaj Bhi
May 12, 2018
462

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी 222 सीट पर कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। इस चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस की साख दांव पर लगी हुई है। सभी राजनीतिक दलों ने यहां पर धुआंधार प्रचार किया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत का दावा किया है। हालांकि, 1985 से लेकर अब तक कर्नाटक में किसी पार्टी ने भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज नहीं की है। लेकिन, सिद्धारमैया को यह विश्वास है कि वे इस बार इस धारणा को तोड़ डालेंगे। इलैक्शन ऑफिस सूत्रों के मुताबिक यहां पर इस बार करीब 55,600 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। ज्यादातर ऑपिनियन पोल और सर्वे में यह कहा गया है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच यहां पर कांटे का मुकाबला है जबकि एच.डी. देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस यहां पर किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।एक अधिकारी ने कहा, “राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर सुबह सात बजे एक चरण में मतदान शुरू हो गया। इनमें से 36 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और 15 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।” बेंगलुरू के राजा राजेश्वरी नगर में बड़ी संख्या में मिले फर्जी मतदाता पहचान पत्रों की वजह से और भाजपा उम्मीदवार बी.एन.विजय कुमार के निधन की वजह से जयनगर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है। राज्य में 5.07 करोड़ मतदाता है, जिनमें से 2.62 करोड़ पुरुष और 2.5 करोड़ महिलाएं हैं। 18 से 19 आयु समूह के नए मतदाताओं की संख्या 15,42,000 है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?