प्रेमी अपनी प्रेमिका पत्नी व दुध मुहा बच्चा छोड़ हुआ ग़ायब

By: rajaram
May 05, 2018
350

जौनपुर/खेतासराय शादी के चार साल बाद पत्नी व बच्चे को छोड़ कर पति फरार हो गया है। विवाहिता ने खेतासराय थाने में तहरीर देकर अपने पति को खोजने की लगाई गुहार। पुलिस महिला की तहरीर ले कर कर रही छानबीन खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी कलां गावं की एक विवाहिता ने तहरीर दे कर आरोप लगाया है कि शादी के चार साल बाद उसका पति उसे व उसके पुत्र को छोड़ कर फरार हो गया है। उसके सुसराल वाले भी उसके पति की कोई जानकारी नही दे रहे हैं। विवाहिता ने थाने पर तहरीर देकर अपने पति के खिलाफ धोखा देकर फरार होने का आरोप लगाया है। विवाहिता के अनुसार उसका मायका मानी कलां है क़स्बा खेतासराय निवासी एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान मानीकलां में थी। आभूषण खरीदने के दौरान उस युवक से जान पहचान हो गई। महिला व आभूषण व्यवसाई का धर्म अलग—अलग होने के चलते महिला ने युवक से अपना धर्म परिवर्तन की शर्त रखी जिससे युवक ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद मऊ के एक धर्मस्थल पर दोनों का विवाह हुआ इसके बाद दोनों मुम्बई चले गए और पति पत्नी की तरह रहने लगे और एक पुत्र भी पैदा हुआ। कुछ दिनों पूर्व पति अचानक उसे एक रिश्तेदार के यहा छोड़कर लापता हो गया। सुसराल वाले भी उसके बारे में अनभिज्ञता जता रहे है। और बता रहे है की उसको घर से बेदखल कर दिया गया है और उससे कोई संबंध नही है। थक हार कर महिला ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष योगेंद सिंह ने कहा कि महिला की तहरीर मिली है उसके द्वारा बताए गए तथ्यों की छानबीन कराई जा रही है


rajaram

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?