दूसरे दिन भी जारी रहा बिजली कर्मियों का कार्य बहिष्कार

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 19, 2019
342


by: मुज्मिल खान

गाजीपुर- विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा उत्तर प्रदेश के आह्ववान पर  विघुत कर्मचारीयों के  पी0एफ0घोटाले के विरोध मे आयोजित धरने को पूर्ण समर्थन दिया गया। इस धरने को सम्बोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगर सरकार कर्मचारी विरोधी नीति बन्द कर, विधुत मजदूर कर्मचारीयों के पी0एफ0एफ घोटाले मे दोषी अधिकारी को दंडित व कर्मचारियों की पी0एफ0की धनराशि वापसी हेतू पूर्ण लिखित आश्वासन नही देती है,और किसी कर्मचारी के ऊपर कोई कार्यवाही किया जाता है तो,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद के समस्त कार्यालय मे ताला वन्द किया जायेगा,। धरने मे विवेक सिंह शम्मी,ओंकार नाथ पाण्डेय,राकेश पाण्डेय,अभयसिंह,बलेन्द्रत्रिपाठी,शैलूसिंह,अनिल,आदि लोग उपस्तिथि रहे


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?