हियुवा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा : राघवेंद्र प्रताप सिंह*

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 05, 2019
363

By: नवनीत मिश्र

संतकबीरनगर:  जिला मुख्यालय स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने  कहा कि प्रदेश में कही भी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता का हौसला बुलन्द किया जाएगा तथा किसी का भी मनोबल नही गिरने दिया जाएगा।  

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सम्भाग प्रभारी राजेश्वर सिंह ने कहा कि संगठन का मजबूती उनके कार्यकर्ता ही होते है। किसी भी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा।

 प्रदेश संयोजक डॉ राकेश राय ने कहा कि योगी जी का साफ कहना है कि कार्यकर्ताओं के बल से ही संगठन का मजबूती है।जिलाध्यक्ष टुनटुन राय ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे हृदय सम्राट आदरणीय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में प्रदेश में चौतरफा विकास हो रहा है। अब हम कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो को जन जन तक पहुचाए। और पात्रों को उनके अनुसार उचित योजनाओं का लाभ दिलवाए।  वरिष्ठ हिंदूवादी नेता श्री वेद प्रकाश सिंह के संरक्षकत्व में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री ने किया। 

      इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं तथा गधा, तलवार आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रदेश मंत्री ई. पी.के. मल्ल, पूर्व संरक्षक श्री वेद प्रकाश सिंह, संयोजक आनन्द शंकर पाठक, जिला संयोजक सुबास तिवारी,कार्यकर्ता छेदी यादव, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, पुनीत मिश्र, सुभाष चंद्र मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष बाबूराम चौधरी,दिनेश चतुर्वेदी, राकेश शर्मा , राजकुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता , नागेश सैनी ,विजय ठाकुर ,जितेन्द्र गुप्ता ,वेद प्रकाश तिवारी, दूधनाथ प्रजापति, संदीप अग्रहरि, देव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?