कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ द्धारा जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया

By: Khabre Aaj Bhi
Jun 19, 2019
336

सेवराई:  तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ द्धारा जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कांग्रेश कार्यकर्त्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर एक दूसरे को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। इसी क्रम में तहसील क्षेत्र के उसिया  गाँव में  बच्चों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी  का 49 वा जन्म दिवस मनाया गया। बच्चो के बीच मिठाई का वितरण किया गया। उक्त समारोह में बोलते हुए  प्रदेश प्रवक्ता अहमद शमशाद ने कहा कि आज बच्चों के बीच जन्म दिन मना कर यह सन्देश दिया जा रहा है कि एक तरफ बिहार में जहाँ बच्चे तड़प तड़प के मर रहे है वही सरकार इस गम्भीर समस्या को सुलझाने के बजाय  अनाप सनाप बयान दे रही है।  इन मासूमों की जिंदगी बचाने की ज़रूरत है। राहुल जी के जन्म दिवस पर मैं दुआ करुगा की बीमारी से पीड़ित बच्चे जल्द से जल्द स्वस्थ हो। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष यूसुफ खान ,नगर अध्यक्ष जावेद खान , नेहाल ,कैफ आदि लोग मौजूद रहे।इसी क्रम में गहमर कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर भी जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्त्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। उक्त अवसर पर लक्ष्मीकांत उपाध्याय, विमलेश सिंह, वाल्मीक सिंह, शिवनाथ रावत, बीना उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?