अंकुर हत्याकांड के फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: Izhar
Dec 10, 2018
346

गाजीपुर-अंकुर सिंह हत्‍याकांड में पुलिस ने आज मुख्‍य आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 28 नवंबर को सादात थाना क्षेत्र के गरीब पट्टी उर्फ मंइ गांव निवासी अंकुर सिह की हत्या गांव के साम्हने मुख्य मार्ग पर कर दिया था। हत्यारोपियों की स्कार्पियो में अंकुर की बाइक फंस जाने के वजह से स्कार्पियो छोड कर भागना पडा। अंकुर की हत्या में अंकुर के पिता ने गांव के ही रविशंकर सिह,संदीप सिंह, रणजीतसिंह व संजय सिंह को नामजद किया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था ।आज पुलिस ने चौथे आरोपी संजय सिंह को भी लाइसेंसी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आज पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सादात थाना 28 नवंबर को अंकुर सिंह की गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी थी। इस घटना की पुलिस ने धारा 302, 394, 120 बी, 352 व 506 में मुकदमा दर्ज कर वांचित अपराधी के गिरफ्तार के लिए दबिश देना शुरू कर दी। उसी क्रम में चेकिंग के दौरान संजय सिंह को जगदीशपुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पूंछताछ में अपराधी संजय सिंह ने बताया कि अंकुर के पास हमलोगो का पैसा बकाया था और वापस नही दे रहा था। तथा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहा था। जिसके प्रतिशोध में हमलोगो ने उसकी गोली मारकर हत्‍या कर दी 


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?