जिला जेल में भी मनाया गया महापर्व छठ, 6 महिलाओं ने रखा छठ का व्रत।

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 28, 2025
12

By : रिजवान अंसारी 

जेल में व्रती महिलाओं के पूजन के किये बनाया गया तालाब।

जेल प्रशासन ने व्रती महिलाओं के लिए पूजा सामग्री का किया इंतजाम।

गाजीपुर  : जहाँ जिला जेल में भी महापर्व छठ मनाया गया।गाजीपुर जिला जेल में बंद 6 महिलाओं ने छठ का व्रत रखा।जेल में बंद 32 महिला बंदियों में 6 महिला बंदियों सूर्योपासना का व्रत छठ रखा।व्रती महिला बंदियों ने परम्परागत तरीके से छठ का व्रत रखा।ऐसे में जेल प्रशासन ने जेल में व्रती महिलाओं के पूजन के लिए एक तालाब भी बनवाया।जिससे व्रती महिला बंदी सूर्य का अर्घ्य और पूजन कर सके।जेल प्रशासन ने व्रती महिलाओं के लिए पूजा सामग्री का इंतजाम भी किया।




Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?