To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
गाजीपुर : विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ० अर्चना भारतवंशी ने गाजीपुर के सुभाषवादी सेवक सुनील कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सुनील सिंह को विशाल भारत संस्थान के प्रांतीय परिषद का वाईस चेयरमैन नियुक्त किया है। सुनील सिंह लंबे समय से सेवा कार्य से जुड़े है। सुनील सिंह विनम्र एवं मृदुभाषी है, इसलिए संस्थान ने हिन्दू मुसलमानों के बीच बिगड़ते रिश्ते को ठीक करने एवं पूर्वजो और परम्पराओ से मुसलमानो को जोड़ने का महत्वपूर्ण काम सौंपा है।
गाजीपुर जनपद को यह गौरव प्राप्त हुआ है एवं सुनील सिंह को हिन्दू मुसलमानो के बीच संवाद बढ़ाने, यूपी के अन्य जनपदों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों के जरिये राष्ट्रवाद का विस्तार करने, निराश्रित परिवारों को भूख से मुक्त कराने एवं गरीब बस्तियों में सेवा संकल्प को स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गयी है। विशाल भारत संस्थान प्रत्येक बस्ती में 2 मददगारों की नियुक्ति करेगा ताकि गरीब और निराश्रित लोगो की मदद हो सके। सुनील सिंह की नियुक्ति का पत्र राष्ट्रीय महासचिव के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। विशाल भारत संस्थान के मुख्यालय वाराणसी के सुभाष भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव श्रीगुरुजी ने सुनील सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers