सुभासपा कार्यकर्त्ताओं ने एआईएमआईएम के खिलाफ प्रदर्शन,

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 17, 2025
55


By :  Rizwan Ansari 

शौकत अली के विवादित बयान के खिलाफ डीएम एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांस्टेबिल ने एक कार्यकर्त्ता को जड़े थप्पड़।

गाजीपुर : जनपद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी ने महाराजा सुहेलदेव पर दिए गए उनके कथित विवादित बयान को लेकर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।SBSP के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने शौकत अली का पुतला भी फूंका।AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने हाल ही में बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के बारे में एक विवादित बयान दिया था। इसी बयान के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। सुभासपा कार्यकर्ताओं ने शौकत अली के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं और शौकत अली के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने शौकत अली के बयान की निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग का समर्थन किया।प्रदर्शन के दौरान एक महिला सिपाही ने एक सुभासपा कार्यकर्त्ता पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कई थप्पड़ भी जड़ दिए।




Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?