बीजेपी महिला मोर्चा ने निकाली शौर्य यात्रा,यात्रा के दौरान पाकिस्तान, तुर्की की निकाली गई शव यात्रा

By: Khabre Aaj Bhi
May 20, 2025
228

By : Rizwan Ansari 

गाजीपुर : जनपद में भाजपा महिला मोर्चा ने एक विशेष तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत मौजूद रहीं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगा रही थीं। यात्रा आमघाट गांधी पार्क से शुरू हुई। यह कोतवाली, मिश्र बाजार, विशेश्वरगंज और सकलेनाबाद होते हुए लंका मैदान तक पहुंची।राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि भारत के वीर योद्धाओं का शौर्य और पराक्रम पुरातन है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।इस दौरान महिलाओं ने 'भारत माता की जय' और 'हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं' जैसे नारे लगाए। यात्रा के दौरान पाकिस्तान और तुर्की की शव यात्रा भी निकाली गई। लंका मैदान में पहुंचकर महिला मोर्चा की सदस्यों ने इस प्रतीकात्मक शव को दफना दिया ।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?