विकसित भारत संकल्प यात्रा कई गांवों में संपन्न

By: Sivprkash Pandey
Jan 16, 2024
229

गाजीपुर : सादात  ब्लाक  अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा  का आयोजन किया  गया जिसमें ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं को लेकर जागरूक किया गया।

बता दें कि   विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत डिहवा,   ग्राम पंचायत खुटही , रीना सिंह माहपुर में किया गया। यह कार्यक्रम   डिहावा के प्रधान  आजाद चौहान , खुटही की महिला प्रधान रीना सिंह और माहपुर की महिला प्रधान राधिका देवी  भालाखुर्द तिसड सतीश चौहान के नेतृत्व में किया गया।  ग्रामीण को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी  योजनों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  गाजीपुर के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश राय ने कहा देश में योजनाओं के माध्यम से समृद्ध भारत का शंखनाद शुरू है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान है।

इसके दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा  गर्भवती महिलाओं को गोद भराई  किया गया।  इसके बाद सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया ।इस मौके पर अशोक पांडे,  उपेंद्र राय नोडल अधिकारी रूद्रप्रकाश, डिहवा प्रधान  आजाद चौहान, अंकुर सिंह, शिवपूजन चौहान, प्रधान प्रतिनिधि इब्राहिमपुर अरविंद सिंह ,दिनेश सिंह सिंटू,  प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र प्रताप सिंह, सचिव समशेर यादव, मुकेश कुमार ,सूबेदार स्नेही,पूर्व प्रधान अवधेश यादव भला भुर्द सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह उपेंद्र सिंह मुख्य अतिथि संदीप सिंह सोनू सिंह दानिश वारा दिनेश सिंह प्रदीप गोंड प्रधान राणा नोडल अधिकारी आकाश रतना ग्राम प्रधान भालाखुर्द रघुबीर सिंह पप्पू सचिव शैलेंद्र सिंह कृषि विभाग के अनिल कुमार सिंह के अलावा  सादात ब्लॉक  के कई अधिकारी   और ग्रामीण मौजूद रहे।


Sivprkash Pandey

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?