जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक संपन्न

By: Izhar
Jan 04, 2024
218

गाजीपुर : आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सम्पन्न कराने के लिये मतदान कार्मिकों की व्यवस्था हेतु एन0आई0सी0 पोर्टल पर निर्धारित प्रपत्र-01 फीड किये जाने हेतु  मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी, मतदान कार्मिक लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में विकास भवन सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न की। बैठक में बताया कि अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण निर्धारित प्रपत्र-01 एवं 02/ 03 पर फीड अनिवार्य रूप से किया जाना है जिसमे प्रपत्र-02 पर अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण तथा प्रपत्र-03 पर बैंक/बीमा के अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण एकत्रित कर उसकी साफ्टकॉपी (एक्सल में) हिन्दी यूनीकोड में तैयार कर एन0आई0सी0 से अपने विभाग का यूजर आई.डी. व पासवर्ड प्राप्त कर सम्बन्धित वेब पोर्टल पर प्रपत्र-02  एवं 03 से सम्बन्धित सूचना फीड किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 25 जनवरी, 2024 तक किसी भी दशा में अपना-अपना प्रपत्र फार्म भरकर पोर्टल पर फीड कर दिया जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। समयान्तराल में फीडिंग प्राप्त न होने पर उचित कार्यवाही भी की जायेगी। 



Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?