सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा का उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

By: Izhar
Oct 22, 2023
183

सेवराई/गाजीपुर : उप जिलाधिकारी सेवराई संजय यादव शाम के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचे जहां पर EMO और फार्मासिस्ट को छोड़कर सभी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए अनुपस्थित पाए डॉक्टर एवं  कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सीएमओ को मौके से ही फोन करके कहा वही घंटे से एक मरीज इंतजार कर रहा था की डॉक्टर साहब कब आएंगे जैसे ही उप जिलाधिकारी सेवराई संजय यादव पहुंचे तो घंटे से इंतजार कर रहा मरीज समझा कि यही डॉक्टर साहब हैं तो वह उनके पीछे-पीछे लग गया जब उप जिलाधिकारी सेवराई संजय यादव बैठे तो उन्होंने अपने रोग के बारे में बताना शुरू किया तो उप जिलाधिकारी ने कहा कि मैं अस्पताल का निरीक्षण करने आया हूं मैं डॉक्टर नहीं तहसील के उप जिलाधिकारी हूं आपका इलाज के लिए व्यवस्था की जाएगी आप परेशान ना हो इसके बाद पूरे अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद प्रभारी चिकित्सक सहित अन्य डॉक्टर का चेंबर में ताला लगा हुआ था।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी सेवराई संजय यादव ने बताया कि काफी दिनों से लोगों से शिकायत मिल रही थी कि शाम के समय डॉक्टर नहीं रहते हैं लोगों के शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण किया गया जहां पर 8 कर्मचारी में से सिर्फ 2 कर्मचारी दिखाई दिए जिसमें EMO और फार्मासिस्ट वह भी लोवर और टीशर्ट में इसके बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?