महाराष्ट्र बंद: प्रदर्शनकारियों ने बसों में लगाई आग-रोकी ट्रेन सेवाएं,

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 25, 2018
407

 महाराष्ट्र :मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा की तरफ से मराठा समुदाय के लोगों को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर बुलाए गए बंद की शुरुआत बुधवार को हिंसा, आगजनी और विरोध मार्च के साथ हुई।  कार्यकर्ताओं की तरफ से मुंबई में कई जगहों पर निकाले गए मार्च के चलते सड़क यातायात मुंबई, ठाणे, नवीं मुंबई और महाराष्ट्र के कई जगहों पर बुधवार की सुबह बंद रहे। 

हालांकि, ट्रेन सेवा अपने नियमित समय से चल रही है और उसकी सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद की दी गई है।करीब 40 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस पर्सनल (आरपीपी) को दादर, सीएसएमटी और 20 को कुर्ला में तैनात किया गया है।

मराठा आरक्षण को लेकर मुंबई बंद शुरू, बसों पर हमला

एक दिन पहले मराठा प्रदर्शनकारियों की तरफ से की गई भारी हिंसा और आगजनी के बाद नवीं मुंबई में दुकानें बंद थीं और आटो रिक्शा सड़कों से नदारद थे। हालांकि, स्कूल और कॉलेजों को इस बंद से अलग रखा गया है।

मुंबई में कहा क्या हुवा 

12: 35 PM घाटकोपर पश्चिम में दुकाने बंद की गई। साथ ही बंद का असर घाटकोपर पूर्व में भी देखने को मिल रहा है।

12: 30PM प्रदर्शनकारियों ने ठाणे में टीेएमटी बस में तोड़फोड़ की 

11: 19 AM नवी मुंबई स्थित कई स्कूलों ने अभिभावकों को स्कूल बस का संचालन ठप होने के कारण उनके बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए कहा है। 

10: 41 AM ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने टीएमटी की बसों को रोका 

9: 54 AM ओला और उबर ने अपने किराए में की भारी बढ़ोत्तरी, बोरीवली में नहीं चल रहा है ऑटो

9:44 AM प्रदर्शनकारियों ने जोगेश्वरी स्टेशन पर वेस्टर्न रेलवे की फास्ट लोकल सर्विस रोकने की कोशिशें की 

9:42 AM कल्याण  स्टेशन के पास कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती ऑटो ड्राईवरों को गाड़ी चलाने से रोका 

\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

9:20 AM मराठा प्रदर्शनकारियों ने मुंबई में ईस्टर्न हाईवे को किया ब्लॉक 
\r\n


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?