पुलिस ने 1राशि गाय एवं 6 राशि बछड़ा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

By: Izhar
Nov 13, 2022
126

सेवराई : (गाजीपुर) जनपद में अपराध एवं अपराधियो , गोवंश तस्करी एवं अनैतिक व्यापार में लिप्त तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गहमर पुलिस ने 1राशि गाय एवं 6 राशि बछड़ा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर गहमर कोतवाली के बारा चौकी प्रभारी मनोज कुमार तिवारी को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि कुछ गो तस्कर तस्करी हेतु गोवंश के साथ बिहार जा रहे है।  मुखबिर द्वारा यह सूचना मिलते ही पुलिस वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। तभी एक 1 गाय सहित 6 बछड़ो के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम रफी नट पुत्र रामबचन नट, राहुल नट पुत्र मुख्तार नट निवासी ग्राम कोचड़ी थाना राजपुर बक्सर बिहार बताया। इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली इस टीम में कोतवाल पवन उपाध्याय, एस आई मनोज तिवारी, महादेव गुप्ता,विपुल पाठक,रत्नेश सिंह,विवेक त्रिपाठी शामिल रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?