मेगा कैम्प का आयोजन

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 06, 2022
213

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के आदेशानुसार आम जनमानस में विधिक जागरूकता के माध्यम से नागरिकों के सशक्तिकरण एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदत्त विधिक सहायता/विधिक योजनाओं से जनमानस को लाभांवित करने एवं प्रचार-प्रसार हेतु 02 सप्ताह का महाअभियान के अन्तर्गत आउटरीच गतिविधियों से सम्बन्धित मेगा कैम्प का आयोजन आज दिनांक 06.11.2022 को समय पूर्वांहन 11ः00 बजे रायफल क्लब, गाजीपुर में आयोजित की गयी।

मेगा कैम्प का आयोजन का शुभारम्भ मॉ सरस्वती को दीपप्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्पण कर श्रीमती कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री राजेश यादव पी0डी0/डी0डी0ओ0 गाजीपुर, श्री राहुल सिंह नायब तहसीलदार सदर गाजीपुर, श्री संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी, गाजीपुर, श्री नरेन्द्र विश्वकर्मा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गाजीपुर, श्री रामनगीना यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी गाजीपुर, श्रीमती नेहा राय महिला कल्याण अधिकारी गाजीपुर, श्रीमती चन्द्रावती बाल विकास परियोजना शहर गाजीपुर, श्री धीरेन्द्र प्रताप त्रिपाठी पूर्ति निरीक्षक सदर गाजीपुर, श्री गोविन्द कुमार सिंह पूर्ति निरीक्षक गाजीपुर, श्रीमती शिखा सिंह गौतम जिला समन्वयक गाजीपुर, श्रीमती लक्ष्मी मौर्या जिला समन्वयक गाजीपुर, श्री विकास यादव कौशल विकास गाजीपुर, श्री अशोक कुमार राय आपदा विभाग गाजीपुर, श्रीमती कंचनबाला आंगनबाड़ी कार्यकत्री शहर गाजीपुर, श्री शिवेन्द्र कुमार पाठक पत्रकार गाजीपुर, श्री नवीन कुमार राय पैनल अधिवक्ता गाजीपुर, श्री साधन कुमार चक्रवर्ती पैनल अधिवक्ता गाजीपुर, श्री सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय पैनल अधिवक्ता गाजीपुर, श्री रतन जी श्रीवास्तव पैनल अधिवक्ता गाजीपुर, श्री सच्चिदानन्द राय पैनल अधिवक्ता गाजीपुर, श्री जितेन्द्र सिंह यादव पैनल अधिवक्ता गाजीपुर, श्री मनोज श्रीवास्तव पैनल अधिवक्ता गाजीपुर, श्री विनय कुमार सिंह पराविधिक स्वयं सेवक जखनियां, गाजीपुर, दीपक कुमार पराविधिक स्वयं सेवक जमानियां, श्री शिवनारायण प्रजापति पराविधिक स्वयं सेवक मुहम्मदाबाद गाजीपुर, मो0 मोजिब खां पराविधिक स्वयं सेवक मुख्यालय गाजीपुर, अशोक कुमार यादव पराविधिक स्वयं सेवक कासिमाबाद, गाजीपुर, सुभाष कुमार पराविधिक स्वयं सेवक सदर गाजीपुर, संतोष कुमार यादव पराविधिक स्वयं सेवक जखनियां गाजीपुर, श्रीमती शिल्पी सिंह पराविधिक स्वयं सेवक सेवराई गाजीपुर, उजाला श्रीवास्तव पराविधिक स्वयं सेवक सदर गाजीपुर, सरीन फात्मा पराविधिक स्वयं सेवक सदर गाजीपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के कर्मचारीगण श्री अवधेश कुमार शर्मा कनिष्ठ लिपिक, श्री ईश्वर दयाल भारती कनिष्ठ लिपिक, श्री जयप्रकाश कुशवाहा डाटा एन्ट्री आपॅरेटर, श्री अरविन्द कुशवाहा व बृजेश कुमार उपस्थित हुए।

श्रीमती कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओं को अच्छादित किया गयाः-

1- नागरिकों के सशक्तिकरण हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं कानूनों के प्रति जागरूकता।

2- नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य।

3- विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवा एवं सहायता।

4- विधिक सेवाओं हेतु उपलब्ध डिजीटल माध्यम जैसे-Vidhi chatbot, WhatsApp Chatbot, Legal Aid Case Management System, Legal Services Management System, Online Mediation Portal amongst others.

5- विभिन्न विधियों के अन्तर्गत उपलब्ध कानूनी अनुतोष।

श्री राजेश यादव, जिला परियोजना अधिकारी गाजीपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जनमानस को अवगत कराया।

श्री संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(कोविड-19 से प्रभावित)  मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक बताया गया तथा उपस्थित अन्य सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित विभाग द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जनमानस को अवगत कराया।

मेगा कैम्प में दिव्यांगजन सशक्तिकरण गाजीपुर द्वारा उपलब्ध करायी गयी 03 ट्राई साईकिल का वितरण पूर्णकालिक सचिव श्रीमती कामायनी दूबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर एवं उपस्थित अन्य अधिकारीगण द्वारा किया गया तथा उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा विधिक जागरूकता हेतु प्रदर्शनी का आयोजन जनपद के आम जनमानस को जागरूक करने के लिए किया गया एवं बैनर तथा पम्फलेट लगवाकर प्रचार-प्रसार किया गया।




Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?