नहर टूटने से सैकड़ों बीघा किसानों का फसल हुई बर्बाद

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 26, 2022
183


सेवराई : (गाजीपुर) चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल जमानिया से संचालित मुख्य नहर तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर रक्सहा बाईपास के करीब उसिया के पास नहर टूट जाने से करीब सैकड़ों बीघा किसानों का फसल जलमग्न हो कर बर्बाद हो गई।किसानों की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया ने उच्च अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को नहर टूटने को मामले से अवगत कराया।

स्थानीय तहसील क्षेत्र के मुख्य नहर के दिलदारनगर रक्सहा बाईपास के उसिया गांव के पास बांध कमजोर होने के कारण नाहर अचानक टूट गई जिससे आसपास के सैकड़ों बीघा की फसल जलमग्न हो कर बर्बाद हो गया। किसान आक्रोशित हो गए और विभाग के खिलाफ जमकर गुस्सा किया। कैनाल के अधिकारियों को सूचना देते हुए पानी की आपूर्ति बंद कराई गई। बांस बल्ली और टिनसेट लगाकर नहर के पानी का बहाव को रोकने का प्रयास किया गया।जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे  हिमांशु कुमार ने तत्काल जेसीबी बुलाकर नहर के टूटे बांध  की मरम्मत व नहर के पानी के बहाव को रोकने के लिए सीमेंट की बोरियों में मिट्टी भरकर को कड़ी मशक्कत से के बाद पानी को रोका गया। जिसके बाद किसानों व सम्बंधित अधिकारियों ने राहत की सांस लीया ।किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को बांध कमजोर होने की सूचना दी गई।इसके बावजूद अधीकारी किसानों की समस्याओं और शिकायतों पर ध्यान नहीं देते इसका खामियाजा क्षेत्र के सभी किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों ने फसल नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग की है

जेई हिमांशु कुमार ने बताया कि धान की फसल पानी की वजह से बहुत मामूली तौर पर फसल नुकसान होने की आशंका है। प्राथमिक तौर पर टूटे नहर के बांध को मरम्मत कर जल बहाव को रोक दिया गया है। तहसील स्तर से किसानों की मदद की जायेगी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?