जमीनी विवाद को लेकर महिला पर धारदार हथियार से हमला ,जिला अस्पताल रेफर

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 21, 2022
248


सेवराई  : (गाजीपुर)  गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से मारपीट कर एक महिला को लहूलुहान कर अचेतावस्था फेंक दिया। शौच के लिए जा रहे लोगों ने महिला के कराहने की आवाज सुनकर परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के पुत्र ने पुलिस को दो नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़ित ने बताया कि गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव निवासी कंचन देवी पत्नी स्व सन्तोष गुप्ता जमीन खरीदारी के लिए गांव निवासी एक व्यक्ति को 12 लाख रुपए नगद व बैंक के माध्यम से मंगलवार को दिया था। आरोप है कि उक्त व्यक्ति के द्वारा महिला को आवश्यक बातचीत के बहाने पहला फुसलाकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे बुलाया गया जहां पहुंचने पर पहले से घात लगाए एक हमलावर ने महिला पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। महिला जब पूरी तरह से लहूलुहान होकर अचेत हो गई तो उसे मरा हुआ समझकर वही झाड़ियों में फेंक कर वहां से भाग गए। शौच के लिए जा रहे हैं लोगों ने महिला के कराहने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। गंभीर अवस्था में घायल एवं खून से लथपथ महिला को आनन-फानन में निजी साधन द्वारा निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक होने पर गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करने के साथ ही पीड़ित द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। गहमर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट का मामला प्रकाश में आया है जिसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। एक अभियुक्त की तलाश जारी है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?