पुलिस ने दो गोवंश तस्करों को किया गिरफ्तार, एक पिकअप 2 राशि गाय व 1 राशि बछड़ा भी बरामद

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 27, 2022
187

सेवराई : (गाजीपुर ) गहमर कोतवाली के सेवराई पुलिस ने एक पिकअप  दो  राशि गाय व एक राशि बछड़ा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय द्वारा अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब व गोवंश तस्करी के रोकथाम के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवम्  क्षेत्राधिकारी जमानिया तथा प्रभारी निरीक्षक गहमर के कुशल मार्गदर्शन व दिशा निर्देशन मे अपराध एवम् अपराधियो की गतिविधियो तथा अपराध  पर अंकुश लगाने के क्रम मे निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी चौकी प्रभारी सेवराई  मय हमराहियों के साथ संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थें। तभी मुखबिर द्वारा यह सूचना मिली कि गोवंश तस्कर दो राशि गाय एवम एक राशि बछड़ा के साथ बिहार प्रान्त में तस्करी की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिना समय गवाए यूनियन बैंक के आगे ताड़ीघाट बारा मार्ग पर ग्राम कराहिया ब्रेकर के पास से एक पिकअप पर लदे 2 राशि गाय व 1 राशि बछड़ा को बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम राहुल उपाध्याय पुत्र कृपा शंकर उपाध्याय निवासी ग्राम साधोपुर उर्फ रामपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर एवं मनोज यादव पुत्र माधव सिंह यादव निवासी खानगी चक तलवाल थाना कोतवाली जनपद ग़ाज़ीपुर बताया। पुलिस को बताया कि रुपए के लालच में यह अवैध कारोबार करते हैं। बिहार प्रांत में गोवंश की अच्छी कीमत मिल जाती है।

प्रभारी निरीक्षक गहमर पवन उपाध्याय ने बताया कि दो पशु तस्करों को गिरफ्तार करते हुए दो राशि गाय व एक राशि बछड़ा के साथ पिकअप वाहन बरामद किया गया है। दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध 207 mv एक्ट एवं गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8/5बी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सेवराई चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल अनिल पटेल, कांस्टेबल नीरज राय, संजय कुमार, दुष्यंत कुमार, राजेश सरोज आदि शामिल रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?