चाचा के हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

By: Khabre Aaj Bhi
Jun 04, 2022
260

गाजीपुर : शुक्रवार की रात खानपुर क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में जमीनी विवाद में लाठी-डंडा से मारपीट कर हुई चाचा की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बतादें की खानपुर क्षेत्र के हरिहरपुर के रमगढ़वा बस्ती निवासी कथरु यादव (75) की उनके बड़े भाई के पुत्रों से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर बीते बृहस्पतिवार की सुबह खेत से पशुओं के लिए चारा काटकर लौटते के दौरान भतीजों ने लाठी-डंडा से मारपीट शुरु कर दिया था। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। सर में गंभीर चोट लगने से कथरु की मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही एसपी रामबदन सिंह के साथ एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी मौके पर पहुंच गए थे। मृतक के पुत्र वीरेंद्र यादव की तहरीर पर 3 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत की गई थी। इसी क्रम में सीओ सैदपुर बलिराम और खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की रात गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर शादी-भादी गांव के पास तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में जयराम यादव, बृजेश यादव व राजेश यादव शामिल है। चौथे आरोपी राहुल की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।अभियुक्तों का चालान कर जेल भेज दिया गया। चौथे आरोपी राहुल की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामराजन यादव, उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल राणा प्रताप राय, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल शुभम, कांस्टेबल रिंकू कुमार और कांस्टेबल जुनैद अहमद शामिल थे।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?