सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एम. पी. सिंह व पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ

By: Khabre Aaj Bhi
Jun 04, 2022
217


गाजीपुर :  जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी एम. पी. सिंह/ पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 230 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 20 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 795 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 64 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 141 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 20 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 68 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 192 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 09 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी  की अध्यक्षता में 116 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 114 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 126 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का  सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए  निस्तारण कराये। उन्होने आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी दो दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण का निर्देश दिया । उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?