आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम का हुआ आयोजन

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 26, 2022
201


 गाजीपुर  : आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम के तहत ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान के अंतर्गत किसान मेला का आयोजन भी किया गया। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने फीटा काटकर किया।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि किसान बंधु किसान मेला में प्रदर्शित विभिन्न विभागों के स्टॉल पर लगे बीज, नवीन कृषि यंत्रों, उपलब्ध नवीन कृषि तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि प्राकृतिक खेती का मुख्य आधार देशी गाय है। प्राकृतिक खेती कृषि की प्राचीन पद्धति है। यह भूमि के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखती है। प्राकृतिक खेती में रासायनिक कीटनाशक का उपयोग नहीं होता, इससे खेती में जो भी तत्व प्रकृति में पाए जाते हैं, उन्हीं को खेती में कीटनाशक के रूप में कार्य में लाया जाता है। यतींद्र सिंह उप कृषि निदेशक, डा. मृत्युंजय सिंह जिला कृषि अधिकारी, डा. एसके दुबे जिला उद्यान अधिकारी, डा. शिवकुमार रावत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी डा. राहुल, आरसेट्टी यूनियन बैंक के प्रभारी डा. वीके शर्मा आदि ने प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को बताया। सीनियर साइंटिस्ट एण्ड हेड/प्रभारी ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। डा. ओमकार सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने का तरीका तथा उसके लाभ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक अजीत कुमार सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत कृषि क्षेत्र में गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वृद्धि संबंधित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आसान एवं सरल तरीकों को प्रदान कराया गया। किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत छोटे और मध्यम किसानों, महिला किसानों और एफपीओ के माध्यम से विशेषकर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। कार्यक्रम का आयोजन अजीत कुमार सिंह अपर महाधिवक्ता उ.प्र. सरकार एवं चेयरमैन के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा ऑनलाइन उद्बोधन के माध्यम से लगभग 405 किसानों ने जुड़कर लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर केंद्र के डा. बालेश्वर सिंह, डा. डीके सिंह, डा. एसके सिंह, आशीष कुमार वाजपेयी, डा. पीके सिंह, सुनील कुमार, कपिलदेव शर्मा, मनोरमा आदि उपस्थित थे। संचालन डा. ओमकार सिंह ने किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?