हवन व कन्या पूजन के साथ वासंतिक नवरात्र संपन्न

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 10, 2022
173

 By : नवनीत मिश्र

संत कबीर नगर : वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन रविवार को माँ के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात हवन और कन्या-पूजन के साथ ही व्रत पूर्ण हुआ। इस अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने हवन कुंड में आहुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर आदि शक्ति को नमन किया। इस दिन माँ सिद्धिदात्री की आराधना से भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। भक्तों को यश, बल व धन की प्राप्ति होती है। मां का यह स्वरूप शुभ तत्वों की वृद्धि करते हुए दिव्यता का आभास कराता है। मां की स्तुति हमारी अंतरात्मा को दिव्य पवित्रता से परिपूर्ण करती है व हमें सत्कर्म की प्रेरणा देती है। ्जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित देवी मन्दिरों व घरों पर भक्तों ने हवन के बाद कन्या पूजन किया। इस दौरान वेद मंत्रों के उच्चारण से वातावरण अध्यात्मिक हो गया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?