उसिया में पेयजल की सबसे बड़ी दिक्कत,पानी टंकी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 08, 2022
200

सेवराई  : (गाजीपुर ) तहसील होने के बाद भी यहां लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। मुस्लिम बाहुल्य गांव उसिया में पेयजल की सबसे बड़ी दिक्कत है। लोगों का कहना है कि अधिकांश सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिससे लोगों को काफी दुश्वारियां हो रही हैं। उसिया के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके, इसके लिए कई दशक पूर्व में टंकी का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। यह टंकी कुछ वर्षों में बनकर तैयार हो गई थी। लेकिन उसिया, मायापुरी, चिउटहा, पलिया, फरीदपुर के लोगों को पानी की इस टंकी से पानी नसीब नहीं हुआ।स्थानीय लोगों के मुताबिक टंकी की टेस्टिंग के समय ही पाइप लाइन में लीकेज हो गयी। लीकेज को ढूंढने के लिए कस्बे की सारी सड़के खोद डाली गयीं। उसके बाद सड़को की भी मरम्मत नहीं करायी गयी। जिससे उन सड़को पर आवागमन प्रभावित है। लोंगो ने बताया कि टंकी के लिए लगभग सैकड़ा घरों में कनेक्शन भी हो चुके है। उसिया गांव निवासी मोहम्मद सरफुद्दीन खान, शरफराज खान, शुएब, शमशाद खान, पूर्व ग्राम प्रधान जमालुद्दीन खान, खालिद, शफी आलम, तौसीफ, अकबर, पिंटू, अकरम खान, सुनील वर्मा आदि लोंगो ने बताया की टंकी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। और न ही चलाई जाती है और न ही पाइप लाइन ठीक कराया गया। लोंगो का मानना है कि यदि पानी की टंकी चल जाये तो समस्या नहीं होगी। कस्बे के लोंगो ने जलनिगम के अधिकारियों से पाइप लाइन सही कराकर टंकी चलवाने की कई बार शिकायत की लेकिन किसी अधिकारी द्वारा इस पर कोई कार्रवाई ना होने से समस्या जस की तस बनी हुई है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने बताया कि आज पेयजल के लिए हमें काफी मशक्कत करनी पड़ती है। घरों में कनेक्शन होने के बावजूद पेयजल आपूर्ति नहीं होने से हमें महंगे पानी की बंद बोतल खरीद कर पीना पड़ता है। रोजमर्रा के कामों के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है। अगर पानी टंकी कि मरम्मत कर इसे शुरू करा दिया जाए तो मुस्लिम बाहुल्य गांव उसियां सहित आस-पास के गांव के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा लोगों ने जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू करने की मांग की है। इस बाबत ग्राम शम्स तबरेज खान उर्फ पिंटू ने बताया कि गांव में दशको पूर्व बनी पेयजल टंकी की समस्या के बाबत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। अनुमति मिलते ही जलापूर्ति के लिए सकारात्मक कार्य किए जाएंगे। गांव में खराब हैंडपंप के मरम्मत अथवा रीबोर का कार्य कराया जा रहा है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?